रायबरेली। कावड़ यात्रियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने लालगंज, सलोन और ऊंचाहार में अभियान चलाया। दुकानदारों को चेताते हुए खोवा और पनीर को पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि एफएसओ संजय तिवारी ने कस्बा लालगंज के गांधी चौराहा स्थित खाद्य विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर फूड सेफ्टी कनेक्ट स्टीकर चस्पा करवाया। साफ-सफाई बनाए रखने और हाईजीन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश खाद्य कारोबारियों को दिए।
सरेनी बाज़ार स्थित मुन्ना होटल से खोया का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव जगतपुर से पनीर व खोया और खोजनपुर ऊंचाहार से पनीर का नमूना लिया। एफएसओ अभय प्रताप सिंह ने सलोन में पनीर का सर्विलांस नमूना लिया। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।