रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को गर्मी में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह, सौरभ उत्तम की टीम ने सलोन और डीह क्षेत्र में अभियान चलाकर गोल्डी आइस्क्रीम, पनीर, खोवा, नींबू, पानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
दुकानों पर कमियां मिलने पर चेतावनी दी। दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पेय व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान रखने के लिए कहा। शहर में भी कई दुकानों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।