फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुलरई कांड के पांच और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को थुलरई कांड के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जगतपुर क्षेत्र के थुलरई गांव में अवैध शराब पकड़ने गई पुुलिस टीम पर बीते दिन शराब माफिया ने हमला बोल दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि थुलरई गांव निवासी सतीश, अमर, अजय, मंगल, गुड्डू को गिरफ्तार किया गया हैै। ये सभी थुलरई कांड मामले में फरार चल रहे थे।
कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों को चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें