फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से पांच घायल

Thu, 25 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर इमरेजेंसी के बाहर लगी भीड़। साथ में लोगों ने बात करते जॉइंट मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के गोरा बाजार में बुधवार शाम को तेज रफ्तार बोलेरो ने ई रिक्शा और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने जांच की। हादसे से गोरा बाजार में जाम लग गया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 8:50 बजे सिविल लाइन्स से डीह रोड जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने गोरा बाजार आईटीआई कॉलेज गेट के पास एक ई रिक्शा को टक्कर मार दिया। इससे उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। जब तक सड़क पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, बोलेरो चालक तेजी से आगे बढ़ गया। इसके बाद बोलेरो ने एक स्कूटी को टक्कर मारने के साथ सड़क पर खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया।

जानकारी मिलते ही सिविल लाइन्स चौकी पर खड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे की जानकारी पर जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार, सभासद गोराबाजार कमरुद्दीन आसिफ मौके पर आए। पुलिस ने नजरवां गोराबाजार निवासी बोलेरो चालक राजन को हिरासत में ले लिया। बोलेरो भी कब्जे में ली गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तेज रफ्तार बोलेरो ने ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार को टक्कर मारी थी। इसके साथ ही सड़क पर खड़े कुछ लोग भी बोलेरो की चपेट में आए, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें