नसीराबाद। चंदाबाहीपुर गांव में चारपाई से बांधकर महिला के साथ लूट के मामले में पुलिस के हाथ ठोस सबूत नहीं लग सके हैं। पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
सोमवार रात सोनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीन बदमाशों ने घर पर धावा बोला था। उसकी पिटाई की थी। चारपाई से बांधकर 15 हजार नकदी व एक लाख के जेवरात लूट लिए थे। वारदात के खुलासे के लिए नसीराबाद पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
थाना प्रभारी बालेंदु गौतम के मुताबिक घटना के बारे में पीडि़ता के अलग-अलग बयान हैं। इससे जांंच करने में कठिनाई आ रही है। गांव के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई जा रही है। सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।