रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कराटे एवं कलारिपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराया गया। इनमें महराजगंज, सदर एवं ऊंचाहार जोन के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे में 20 और कलारिपयट्टू में पांच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इन खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे में 20 खिलाड़ी मंडल के लिए चयनित हुए हैं। इनमें अंडर-14 बालिका से अरीबा, लक्ष्मी, सौम्या मिश्रा, नैनसी, श्रेया कौशल, अंडर-17 बालिका से गायत्री, दिव्यांशी, रूपा, अंडर-19 बालिका से रिचा, अंडर-14 बालक से आर्यन, शौर्य मिश्रा, ओम मौर्य, शोभित, रुद्रांश पटेल, नैतिक, अंडर-17 बालक से प्रांशु सिंह, अनंत प्रताप सिंह, शिवांशु त्रिपाठी, युवराज मौर्य एवं दिव्यांश मौर्य शामिल है। कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका से श्रेया कौशल, दिव्यांशी, अंडर-17 बालक से रुद्रांश पटेल, शोभित एवं अजय सिंह का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रायबरेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कराटे संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सचिव आशीष जायसवाल एवं निर्णायकों ने सहयोग किया। इस मौके पर मंजूरुल हक, मंगल चरण रावत, मोहम्मद अनीस, प्रदीप कुमार पांडेय, त्रिपुरेश त्रिपाठी, अंजली सिंह पटेल, राहुल कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।