फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफजी कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट 11 को

Sat, 04 Jul 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज गांधी महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। इस बार आवेदन कम होने के कारण ऐसा किया गया है। अब सात जुलाई तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। पहली वरीयता सूची 11 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष और एमए, एमएससी और एमकॉम के आवेदन अब सात जुलाई तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद ही मेरिट सूची जारी करके दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

 उधर पंचशील पीजी कॉलेज इटौरा बुजुर्ग में इस साल बीएससी कृषि की शिक्षा देने की व्यवस्था होने के बाद अब दाखिले के लिए आवेदनपत्रों की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिले में पहली बार बीएससी कृषि की कक्षाएं शुरू होंगी। अब तक कृषि से बीएससी करने के लिए छात्र-छात्राओं को गैर जिलों का सहारा लेना पड़ता था। प्राचार्य डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि आवेदन जमा होने के बाद मेरिट सूची जारी करके दाखिला होगा।

इसी तरह पं. रामेश्वर वाजपेयी स्मृति महाविद्यालय मुंशीगंज में बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिलेे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. एसबी मिश्र ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें