फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 4,275 ने छोड़ी हाईस्कूल परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी में 4,275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में भी काफी परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 78770 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहले दिन हाईस्कूल में 4275 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सकल नारायण इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक देवनाथ शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल में उनके यहां 9 बच्चे एग्जाम देने नहीं आए। इंटर में 42 परीक्षार्थी परीक्षा से गायब रहे। डीह प्रतिनिधि के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची में 49 छात्र अनुपस्थित रहे।

इसी तरह जीआईसी डीह में 24, राजकीय हाईस्कूल सूची में 33 अनुपस्थित रहे। शिवगढ़ के जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में तीन और इंटर में एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। उमा शिव मनोरमा देवी बालिका इंटर कॉलेज खजूरो में हाईस्कूल और इंटर में पांच-पांच परीक्षार्थी नहीं शामिल हुए।
विज्ञापन


इन्हौंना प्रतिनिधि के अनुसार सेमरौता स्थित राम जानकी बाजपेई इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कनकलता श्रीवास्तव के अनुसार हाईस्कूल में 30 व इंटर में 12 छात्र अनुपस्थित रहे। जीआईसी इन्हौना में हाईस्कूल के आठ व इंटर के दो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

जाग्रति इंटर कॉलेज कुकहा रामपुर में हाईस्कूल के 10, इंटर के आठ, सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के चार, जबकि इंटर के पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श शिक्षा निकेतन में हाईस्कूल के 52, इंटर के 32, जबकि शांति मनोहर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 20 और इंटर के 30 परीक्षार्थी नदारद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें