फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फिरोजपुर स्पेशल ने नौ घंटे कराया इंतजार

Sat, 15 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री जूझते रहे। शुक्रवार को पटना से फिरोजपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नौ घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन को पटना से ही विलंब से चलाया गया था। रास्ते में लेटलतीफी और बढ़ती रही। यह ट्रेन सुबह से बजाए शाम को पहुंची।
विज्ञापन


बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे विलंब से आई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बनारस से ही एक घंटे देर से चलाई गई। सहरानपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने सवा घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ने एक घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने पौन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया।

ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर या स्टेशन परिसर में इधर-उधर टहलते रहे। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें