फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साढ़े पांच घंटे विलंब से आई फिरोजपुर स्पेशल, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। छठ पूजा के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ भी ट्रेनों में नजर आने लगी है। इसके साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। पहले तो यात्रियों को ट्रेनों के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा, फिर ट्रेनें में फुल चल रहे कोचों में जाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। जनरल बोगियों में गेट तक यात्री खड़े नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पटना से फिरोजपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटे विलंब से आई, वहीं हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ने तीन घंटे इंतजार कराया। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे और आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे देर से पहुंची। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस, मुंबई-वाराणसी स्पेशल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर की लेटलतीफी करीब आधे घंटे रही।
बृहस्पतिवार रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ने सवा घंटे इंतजार कराया। कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं। जिले में कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें