शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कता इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों ने भी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को पटना से फिरोजपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन सवा सात घंटे विलंब से पहुंची, जिसके इंतजार में यात्री इधर-उधर टहल कर समय बिताते रहे। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सवा घंटे विलंब से आई।
सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत 10 मिनट विलंब से पहुंची।
बृहस्पतिवार की रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पौने दो घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।