फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घर जा रहे अधिवक्ता पर फायरिंग, बचे

Thu, 16 Oct 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कलेक्ट्रेट से घर जा रहे अधिवक्ता पर मंगलवार शाम फायरिंग की गई। गोली न लगने पर हमलावरों ने तमंचे की बट से पीटकर अधिवक्ता को घायल कर दिया। हमले के विरोध में बुुधवार को कलेक्ट्रेट के वकीलों ने कामकाज ठप रखा। हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लालूपुर खास निवासी ऋषी कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक वह कलेक्ट्रेट में पेशे से अधिवक्ता हैं। अविनाश सिंह बगैर पंजीकृत अधिवक्ता के रूप में काम करते हैं। पांच-छह दिन पहले अविनाश को एडीएम न्यायिक रायबरेली की अदालत में कार्य रोके से रोका था। इस पर अविनाश ने उन्हें जानमाल की धमकी दी थी।

शाम करीब 6:15 बजे काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित एफसीआई गोदाम के पास पहले से घात लगाए बैठे अविनाश ने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली न लगने पर तमंचे की बट से पीटा। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


उधर, मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि राना नगर निवासी अविनाश सिंह और पांच-छह अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। अविनाश का कहना है कि वह भी पेशे से अधिवक्ता हैं। उन पर रंजिशन मारपीट का आरोप लगाया है। उनके साथ भी मारपीट की गई है। घटना की तहरीर थाने में दी है।


आज भी ठप रहेगा कामकाज
रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हमले पर नाराजगी जताई है। सभी ने कामकाज ठप रखा और कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, शेखर शुक्ला का कहना है कि अधिवक्ता पर हमला करना गलत है। तत्काल आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को भी कामकाज ठप रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें