फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीबी बॉक्स में लगी आग, 10 घंटे से अस्पताल की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछरावां में मंगलवार सुबह विद्युत उपकरण कक्ष के बाहर मैग्रेटिव करंट ब्रेकर (एमसीबी) बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

विद्युत कक्ष और उसके आसपास धुआं भर गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
सीएचसी में करीब 10 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बछरावां सीएचसी में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोस्तपुर निवासी प्रसूता मोनी (25) की सर्जरी हो रही रही थी। उस समय विद्युत सप्लाई बंद थी।
जनरेटर से विद्युत आपूर्ति हो रही थी, तभी बिजली उपकरण कक्ष के बाहर लगी एमसीबी में अचानक आग लग गई। वह धू-धू कर जलने लगी। धुआं कमरे के अंदर और अस्पताल परिसर में फैलने लगा। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में रखे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्वास्थ्य कर्मियों ने आग बुझाई। इससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन अस्पताल के कक्षों की बिजली आपूर्ति बंद होने से भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 10 घंटे बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि एमसीबी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। जिले के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें