फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई सिलेंडर में लगी आग, होमगार्ड की सूझबूझ से बड़ी घटना टली

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे से सटे बिंदासिंह का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव में शुक्रवार देर शाम रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। तभी गांव के एक व्यक्ति की सूझबूझ से सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

गांव निवासी जगदंबा सिंह के यहां देर शाम करीब नौ बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। गांव निवासी होमगार्ड कर्मी संजीव सिंह की सूझबूझ से सिलेंडर में लगी आग को समय रहते बुझाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें