फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी में लगी आग, 15 लाख रुपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज कस्बे में शुक्रवार रात बेकरी की दुकान में आग लगने से अंदर रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोग टहलने निकले और शटर के पास धुआं निकलता देखा तो आग लगने की जानकारी हुई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मेरामऊ निवासी सबीना बानो की गुरुबक्शगंज-रायबरेली मार्ग पर बेकरी की दुकान है। शुक्रवार शाम काम करने वाले सभी कारीगर और हेल्पर होली की छुट्टी लेकर घर चले गए थे। इसी बीच रात में बेकरी के अंदर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
बेकरी मालिक का भाई वारिस बेकरी के बाहर ही सो रहा था, लेकिन उसे कुछ भी पता नहीं चला। सुबह टहलने निकले लोगों ने बेकरी के अंदर से धुआं व लपटें उठतीं देख उसे जगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वारिस ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुबख्शगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें