फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट की दुकान में लगी आग, 30 लाख रुपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक टेंट की दुकान में आग लगने से करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के अंदर से धुआं निकलने पर लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना के बावजूद दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों जब तक मिलकर आग बुझाते, तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी अंसार की राजाफत्तेपुर कस्बे में टेंट की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। तड़के करीब चार बजे आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख इसकी सूचना दुकानदार को दी।
जब अंसार दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर रखी तीन बाइकें, सैकड़ों कुर्सियां, मेज, त्रिपाल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार और ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने किसी तरह दुकान का शटर खोलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरा सामान जल गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि उसके पास कमाई का यही जरिया था। शादी विवाह में आर्डर लेकर वह टेंट लगाता था। टेंट का पूरा सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें