फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी पर ही झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नोखेराय का पुरवा मजरे बेहटाकलां गांव में शुक्रवार को देर रात चोरी करने के लिए घर में घुसे बदमाश ने विरोध करने पर गृहस्वामी पर फायर झोंक दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। सीओ, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और इसके जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
नोखेराय का पुरवा निवासी अनिल कुमार सिंह के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। रात में आहट पाकर बहू की नींद खुल गई तो उसने देखा कि कोई कमरे का ताला तोड़ रहा है। उसने शोर मचा दिया। जिससे अनिल एक रॉड लेकर दौड़े और बदमाशों से अकेले ही भिड़ गए।
विज्ञापन

घिरा हुआ देखकर बदमाश घबरा गया और उसने अनिल पर फायर झोंक दिया। जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे ओर घटना की पूरी पड़ताल की।
सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने भी मामले का जायजा लिया। एएसपी शशिशेखर सिंह व फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा तिवारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्जकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
एएसपी ने बताया कि लूट के इरादे से कुछ बदमाश घर में घुसे थे जिनका विरोध करने पर चलाई गई गोली से अनिल सिंह घायल हुए है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जायेगा।
सर्विलांस के अलावा खंगाले जा रहे फुटेज
पुलिस ने नोखेराय का पुरवा के मामले को गंभीरता से लिया है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। सर्विलांस के जरिए घटना का सुराग पुलिस ढूंढ रही है। कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को भरोसा है कि मामले में जल्द कुछ न कुछ सकारात्मक परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें