फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से पीएनबी शाखा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रविवार रात आग लग गई। इससे लाखों के कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण जल गए। हालांकि बैंक में रखे कैश को कोई नुकसान नहीं हुआ। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शार्ट-सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है। कामकाज ठप होने से ग्राहकों को मायूस हो घर लौटना पड़ा। इससे ग्राहकों में नाराजगी भी रही।
विज्ञापन

ऊंचाहार कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे डॉ. तैय्यब सिद्दीकी के मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा संचालित है। शनिवार को बैंक बंद कर कर्मचारी घर चले गए। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे चपरासी मुकेश कुमार ने बैंक का गेट खोला तो अंदर धुआं भरा था। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। यह देख उसके हाथ-पांव फूल गए। बैंक में आग लगने की खबर से कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सूचना पर पुलिस व दमकल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर सहित लगभग लाखों का सामान राख हो गया। गनीमत रही कि बैंक का सर्वर रूम व कैश साफ-साफ बच गया। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम विनय कुमार मिश्र बैंक पहुंचे और घटना की जांच की व शाखा प्रबंधक शांतनू शुक्ला से जानकारी ली।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने बताया कि कई उपकरण जल गए हैं। बैंक का कामकाज ठप है। बैंक के उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। एसडीएम ने बताया कि बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगी है। उपकरण जले हैं। बैंक का कैश सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें