फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कपड़े की दुकान में लगी आग, 15 लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। परैया नमकसार गांव में शनिवार रात कपड़े की दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने दुकानदार और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव निवासी कुलदीप सिंह की परैया नमकसार बाजार में कपड़े की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में शटर के किनारे से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। जानकारी मिलने पर कुलदीप मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े, साड़ियां, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। कुलदीप ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें