फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक के किनारे लगी आग, चार ट्रेनों को रोका

Thu, 30 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग ने बछरावां-रायबरेली रेलखंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित कर दिया। आग की लपटें भले ही ट्रैक की तरफ नहीं थीं, लेकिन धुएं की वजह से छाई धुंध के कारण रास्ता नहीं दिख रहा था। इस वजह से आग बुझने तक गुजरने वाली चार यात्री ट्रेनों को घटनास्थल के पास रोका गया, फिर धीमी रफ्तार से पास कराया गया।
विज्ञापन


पहले तो ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, फिर फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। रेलवे टीम भी ट्रैक की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में लगे रहे। घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई। गेट संख्या 165/सी पर तैनात गेटमैन आशीष कुमार ने हरचंदपुर स्टेशन को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि रेलवे लाइन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेतों मे आग लगी है। तेज हवा चलने के कारण आग डाउन रेलवे लाइन के पास पहुंचने लगी।

गेटमैन की सूचना पर रेलवे की इंजीनियरिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची, ताकि ट्रैक को क्षति न हो सके। टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और खेतों की तरफ लगी आग बुझाने लगे। लपटें तेज होने के कारण आग बुझाने में सफलता नहीं मिली। दोपहर लगभग 1:20 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


ऐसे में लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर को 15 मिनट, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल को 20 मिनट, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस को 10 मिनट और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल को 20 मिनट तक घटनास्थल के पास रोकना पड़ा। बाद में धीमी रफ्तार से इन ट्रेनों को पास कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि ट्रैक किनारे लगी आग से चार ट्रेनों को रोका गया, फिर सुरक्षित संचालित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें