फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संविदाकर्मी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 10 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास तार बांधने के लिए बिना शटडाउन लिए श्रमिक को खंभे पर चढ़ाने के मामले में संविदाकर्मी पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र बछरावां से निकले फीडरों के ढीले तारों को कसवाने के लिए बीच-बीच में खंभे लगाए जा रहे थे। कार्यदायी एजेंसी की ओर से शुक्रवार को भैरमपुर फीडर पर रसूलपुर गांव के पास तारों को कसवाने का काम कराया जा रहा था। डीह क्षेत्र के पूरे पैगू तिवारी मजरे लोधवारी गांव निवासी श्रमिक धर्मेंद्र कुमार (30) तार बांधने के लिए जैसे ही खंभे पर चढ़े, वैसे ही करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

गंभीर रूप से घायल श्रमिक का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायल के भाई धीरेंद्र कुमार ने बछरावां उपकेंद्र के जेई उमेश यादव और संविदाकर्मी विकास पर बिना शटडाउन के लिए खंभे पर चढ़ाने का आरोप लगाया था। धीरेंद्र ने बताया कि साजिश के तहत उनके भाई की जान लेने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड महराजगंज के एक्सईएन संदीप कुमार यादव ने बताया कि अवर अभियंता को संविदाकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मी से जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें