फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्राथमिकी दर्ज, शव का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के बिछौरा अलावलपुर गांव में किसान सुरेश की 19 मार्च को मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। इस पर शाम को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शव का अंतिम संस्कार करने को परिवार के लोग राजी हुए।
विज्ञापन


19 मार्च की रात को गांव निवासी किसान सुरेश का बीपी हाई हो गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पहले सीएचसी जगतपुर, फिर जिला अस्पताल और वहां से एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के परिवारीजनों ने 20 मार्च को बैंक कर्मियों व कुछ ग्रामीणों पर फर्जी लोन कराने और वसूली के दबाव का आरोप लगाते जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर विश्वनाथगंज तिराहे पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया था।

मृतक के बेटे अमित पटेल ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरेश की मौत बीपी बढ़ने से होने की पुष्टि हुई है। रविवार को मुकदमा दर्ज न होने से नाराज परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने ले मना कर दिया। मृतक की पत्नी फूलमती ने साफ कहा कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बातचीत की और पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद किसान का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें