फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर

Mon, 28 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौहारी का पुरवा गांव की प्रियंका यादव (30) की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका के मुंह व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रियंका की शादी साल 2021 में अखिलेश से हुई थी। शनिवार सुबह उन्हें सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका आंगन में पानी लेकर जा रही थी, पैर फिसलने से वह गिरकर बेहोश हो गई।

मृतका के पिता राम बहादुर यादव का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में प्लॉट मांग रहे थे। प्लॉट न मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पति अखिलेश यादव, देवर अरविंद यादव, ननद ऊषा और एक अज्ञात बुआ आरोपी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें