फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्र के साथ ठगी में एफआईआर दर्ज

Thu, 04 Dec 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्नातक छात्र के साथ हुई ठगी के मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मनीरामपुर गांव निवासी क्षितिज मिश्रा के मुताबिक वह बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके नाम फर्जी फर्म व जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर तीन बार में ई बिल के सहारे लगभग 125 करोड़ का कारोबार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान 17 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया हो गया। टैक्स वसूली के लिए पांच सितंबर को जीएसटी के अधिकारी घर पहुंचे तो उन्हें अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय ऊंचाहार कोतवाली के अलावा पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्यायालय ने फर्जीवाड़ा करने वाले राज्य जीएसटी अधिकारी रायबरेली, केंद्रीय माल एवं सेवाकर अधिकारी रायबरेली, पांडेय इंटरप्राइजेज रविदासनगर, जीएसटी सत्यापित कर्ता अधिकारी गोपाल पांडेय व नोएडा की दो अज्ञात कंपनी के खिलाफ ऊंचाहार पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें