हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार युवक और महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
पूरे द्रगपाल सिंह मजरे पड़ेरा गांव के नंदकिशोर ने बताया कि दोपहर में वह गांव की रहने वाली कंचन के साथ अंचलेश्वर स्थित यूको बैंक रुपया निकालने गया था। रुपया निकालकर बाइक से वह घर आ रहा था। रारुते में दो बाइक सवार बदमाश उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस टक्कर से वह और कंचन बाइक से नीचे गिर गए। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने पत्नी के बैग में रखे 45 हजार छीनकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।