फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसीएमओ को धमकाने पर एफआईआर

Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
खीरों कस्बा ​स्थित बिना लाइसेंस संचालित आभा अस्पताल। 
विज्ञापन
खीरों। बिना लाइसेंस आभा हॉस्पिटल संचालित करने और निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अभद्रता व धमकी देने के आरोप में संचालक अमित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने नेताओं से ऊंची पकड़ होने का दावा करते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की और नोटिस फेंक दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद से संचालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिकायत के आधार पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अंबिका प्रकाश और खीरों सीएचसी अधीक्षक भावेश सिंह की टीम ने आभा हॉस्पिटल में छापा मारा था। जांच के दौरान अस्पताल में पांच बेड, मेडिकल स्टोर और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) संचालित हालत में मिले। अभिलेखों में प्रसव के बाद का एक बिल भी मिला। जांच के दौरान अस्पताल के संचालन से संबंधित अनियमितताएं सामने आईं।

आरोप है कि कार्रवाई के दौरान संचालक अमित सिंह ने एसीएमओ और सीएचसी अधीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने अधिकारियों को फटकारने के साथ धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। नेताओं से अपनी ऊंची पहुंच होने का दावा करते हुए उसने नोटिस भी फेंक दिया।
विज्ञापन


मामले में एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश और सीएचसी अधीक्षक भावेश सिंह ने तहरीर देकर संचालक के खिलाफ खीरों थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें