फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिगापुर के प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दरिगापुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है, जिसकी एफआईआर भी डलमऊ में दर्ज है। खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दरिगापुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र और राही के खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बीएसए ने बताया कि 24 जनवरी को डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी ने आख्या भेजी थी, जिसमें बताया गया था कि संतोष कुमार यादव के खिलाफ डलमऊ कोतवाली में एफआईआर दर्ज है।
बीईओ ने प्रधानाध्यापक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक संतोष कुमार यादव पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले की एफआईआर इसी महीने दर्ज कराई गई थी। युवती का आरोप था कि परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें