फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धोखाधड़ी में प्रॉपर्टी डीलर व ग्रुप के खिलाफ एफआईआर

Mon, 29 Dec 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये ठग लिए। जब जमीन दिलाने की बात आई तो गुमराह किया गया। मामले में न्यायालय के आदेश पर ऊंचाहार पुलिस ने आरोपी व प्रॉपर्टी ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ऊंचाहार के पिपरी मजरे छतौना मरियानी गांव निवासी पप्पूलाल के पास 7 अक्टूबर 2022 को लालगंज के साकेत नगर निवासी अक्षय वर्मा पहुंचे और उनको लखनऊ में प्लॉट दिलाने की बात कही। इस दौरान 3 लाख 51 हजार रुपये में पुखराज ग्रुप लखनऊ से एक हजार वर्ग फीट प्लॉट खरीदने की बात तय हुई। अक्षय वर्मा ने 51 हजार रुपये लेकर प्लॉट की बुकिंग की। शेष रकम किस्तों में जमा करने व 60 प्रतिशत भुगतान होने पर प्लॉट देने की बात दोनों पक्षों के बीच तय हुई।
पीड़ित पप्पूलाल का कहना है कि उन्होंने किस्तों में 2 लाख 51 हजार रुपये अदा कर दिए। जिसकी पुखराज ग्रुप लखनऊ के नाम की रसीद भी दी गई, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद न्यायालय ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि आरोपी अक्षय वर्मा व पुखराज ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें