फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोर्ट के आदेश पर 10 के खिलाफ एफआईआर

Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पट्टी रहस कैथवल गांव की सन्नो उपाध्याय का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोग उनके बच्चों को स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। विरोध करने पर रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

बीते चार मार्च को उनके पति आलोक उपाध्याय कैथवल चौराहा गए थे। इसकी दौरान विपक्षियों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज किया। विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पति को गोली नहीं लगी। इसके बाद पति की पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घटना के समय मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इस पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।
सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर गांव निवासी सत्यम, उत्तम उपाध्याय, हिमांशू उपाध्याय उर्फ मुगनू, भास्कर उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय उर्फ पुतरू, रमेश पटेल, ननकऊ, सतीश उर्फ सोनू और दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें