फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच मिलावटखोरों पर 60 हजार रुपये अर्थदंड

Mon, 15 Jun 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने के बाद खाद्य कारोबारियों पर अर्थदंड लगाया गया है। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मुकदमों की सुनवाई पूरी करते हुए पांच कारोबारियों पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ऊंचाहार के महेशगंज में बिना पंजीयन के संजय कुमार का खाद्य कारोबार पकड़ा था। मामले में खाद्य कारोबारी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इसके अलावा बिना पंजीयन के कारोबार करने वाले मिल एरिया के रूपामऊ निवासी अंकित गुप्ता पर पांच हजार और ऊंचाहार के इछनी निवासी संतोष कुमार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

सलोन के मिया फाटक निवासी नेहाल पर 10 हजार और बछरावां के गल्ला मंडी निवासी धीरज कुमार पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। सभी कारोबारियों को एक माह के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें