फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दुकानों से खाद व बीज के 18 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश व संजय कुमार की टीम ने शुक्रवार को सलोन क्षेत्र में 10 दुकानों पर छापा मार खाद व बीज के 18 नमूने सील किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खाद व बीज के दुकानदारों को शासन से तय रेट पर ही बिक्री करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के दौरान मनमानी मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के साथ ही कैशमेमों भी उपलब्ध कराएं।
दुकान पर फर्म का नाम, स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट प्रदर्शित की जाए। प्रतिदिन स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर पूर्ण रखा जाए। किसानों को महंगे रेट पर खाद व बीज की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें