फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज

Mon, 11 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीज का स्वास्थ्य परीक्ष
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम में बदलाव के कारण बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने रोगियों की सेहत जांचने के साथ दवा वितरित की। स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिए। आरोग्य मेला में 2240 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 927 पुरुष, 1022 महिला मरीजों ने चिकित्सकों से इलाज कराया। 291 बच्चों का भी इलाज किया गया। मेला में सबसे अधिक 458 मरीज बुखार के रहे।

जगतपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी टीकर में 63 मरीजों ने इलाज कराया। यहां बुखार के सबसे अधिक 34 रोगी आए। इसके साथ खांसी, जुकाम, मधुमेह रोगियों का इलाज किया गया। डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि सभी को इलाज के बाद दवा वितरित की गई। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगांव में 20 रोगियों ने इलाज कराया।
विज्ञापन


सीएससी प्रभारी डॉ. शुभम सिंह ने तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबारा पश्चिम में डॉ. गोपीकृष्ण चौरसिया, जगतपुर भिचकौरा, भैरो मिश्रा और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहटा कला 128 मरीजों को इलाज के बाद दवा उपलब्ध कराई गई। घुरवारा प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर 53 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. रूपाली शुक्ला ने रोगियों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें