फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला उफनाने से बाईपास कटा, आवागमन ठप

Wed, 01 Jul 2015 12:16 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह में रायबरेली-जौनपुर नेशनल हाईवे पर इसौरा नाले के उफनाने से मंगलवार को उस पर बना बाईपास कट गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। हाईवे से प्रतिदिन करीब 20 हजार राहगीर गुजरते हैं।
विज्ञापन


 बाईपास कटने के बाद मुसाफिरों को 10 किलोमीटर अधिक दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। हालांकि एनएचएआई के अफसरों ने बाईपास की मरम्मत के लिए टीम भेज दी है।

खबर लिखे जाने तक बाईपास से आवागमन बंद था। वहीं आवागमन ठप होने से कई घंटे तक जाम की स्थिति रही। बाद में दूसरे रास्ते से वाहन गुजारे गए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रायबरेली-जौनपुर एनएच का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


रोड में पड़ने वाले नालों और नहरों पर बने पुलों का नए सिरे से निर्माण हो रहा है। राही ब्लॉक के गदियानी गांव के पास इसौरा नाले पर नया पुल बनाया जा रहा है।

इस दौरान वाहनों के लिए एनएचएआई ने पुल के पास से नाले पर बाईपास बनवा दिया था। मंगलवार को नाला उफनाने से बाईपास कट गया। बाईपास कटने के बाद वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।

 अचानक ऐसा होने से वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। बाद में लोग दूसरे रास्ते से वाहन लेकर गंतव्य स्थान को निकले।

इस रोड से प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री गुजरते हैं। बाईपास कट जाने से मुसाफिरों को डीह होते हुए सलोन तक 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे अधिक ईंधन खर्च होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सूचना के बाद एनएचएआई के अफसरों ने टीम मौके पर भेजी। एनएचएआई के पीडी सीएम द्विवेदी का कहना है कि बाईपास की मरम्मत शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें