फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला स्वीपर ने बीमार युवक को मारी लात, दी गाली

Wed, 01 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल में जमीन पर बैठे मानसिक तौर से बीमार एक युवक को महिला स्वीपर ने लात मारने के साथ गाली देते हुए अभद्रता की। स्वीपर के बगल में खड़ा गार्ड यह तमाशा देखता रहा। इस घटना का वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। मामले की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया वॉल पर इस घटना की निंदा करते हुए स्वीपर को निलंबित किए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्था का दौर खत्म नहीं हो रहा है। 26 जून को ही दो मरीजों को एक्सपायर हो चुकी मैनीटॉल इंट्रावेनस इंजेक्शन की बोतल चढ़ा दी गई थी। इस मामले की जांच अभी चल रही है कि मंगलवार को एक और मामला सामने आ गया। सुबह जिला अस्पताल के वार्ड में इंट्री गेट के बाहर गैलरी में मानसिक तौर से बीमार एक युवक जमीन पर बैठा था। इसी दौरान वहां पहुंची एक महिला स्वीपर ने युवक की हटने के लिए कहा। बात न सुनने से नाराज स्वीपर ने युवक को लात मारने के साथ गाली दी। युवक कहां से आया, घटना के बाद कहां चला गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।
घटना का वीडियो वायरल होने पर सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने स्वीपर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला कर्मचारी को हटाते हुए विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस बीच सोशल साइट के माध्यम से पूरा मामला लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंच गया। उन्होंने महिला स्वीपर को निलंबित करने का निर्देश देने के साथ सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि स्वीपर को निलंबित कर दिया गया है। ऐसी घटना किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें