फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्राओं को तनाव से बचने के उपाय बताए

Sun, 09 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष कॅरिअर काउंसलिंग में जानकारी लेती छात्राएं।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं के लिए विशेष काउंसलिंग एवं कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन


एजुकेशनल एवं कॅरिअर काउंसलर नीरज श्रीवास्तव और काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया सिंह ने छात्राओं को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक चिंतन और टाइम मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्रिलिएंस पॉवर स्टूडेंट काउंसिलिंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को पढ़ाई के दौरान तनाव से बचने, समय का सही प्रबंधन करने, सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


छात्राओं की रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्राओं ने विशेषज्ञों से कॅरिअर एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न भी पूछे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सुमन सिंह एवं सुनीता सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें