फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डीडीसी सदस्य व उसके भाई को बनाया बंधक, पीटा

Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में डीडीसी सदस्य व उनके परिवारीजनों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है, जिसमें महिला डीडीसी सदस्य व उसके भाई को बंधक बनाकर पिर्टाई की गई। यही नहीं सदस्य को अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने सोमवार को मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी। तहरीर में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, एमएलसी दिनेश सिंह समेत पांच भाइयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुबख्शगंज निवासी मनोज पासवान ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन सर्वेश सिंह जिला पंचायत सदस्य है। 14 अप्रैल को जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह समेत अन्य लोग घर आए। उसे व उसकी बहन को तमंचे के बल पर अपहरण करके नेवाजगंज ले गए।
विज्ञापन


वहीं पर बंधक बनाए रखा। साथ ही 15 अप्रैल को हुए अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग करने नहीं जाने दिया। अविश्वास प्रस्ताव विफल होने पर त्रिपुला चौराहे पर छोड़कर भाग गए। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी दिनेश सिंह समेत पांच भाइयों ने मारपीट की।

जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। इससे उनका परिवार सहमा है। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि महिला डीडीसी सदस्य के भाई मनोज पासवान की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी व सभी पांच भाइयों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें