फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर फार्मा एजेंसी में छापा, दो दवाओं के नमूने भरे

Fri, 29 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में एक दवा एजेंसी में छापा मारा। छापे के दौरान दवा के दो नमूने लिए। औषधि निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा ने टीम के साथ शहर के शहजादा कोठी स्थित एआर फार्मा एजेंसी में छापा मारा।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने बताया कि यहां पर सिटीजन, पेटा प्रोजोल दवा के एक-एक नमूने लिया गया हैं। हालांकि जांच में सब कुछ सही पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मनमाने तरीके से दवाओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालक नियमों के पालन के तहत ही दवाओं की बिक्री करें। इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ गुरुवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की। राही, संदी नागिन के दुकानदार टीम पहुंचने पर अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि छापेमारी की गई थी। इससे पहले कि नमूने लिए जाएं, दुकानदार दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें