फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फॉल्ट से 200 गांवों की बिजली गुल

Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गदागंज उपकेंद्र को जाने वाली लाइन में फॉल्ट ठीक करता कर्मचारी।
विज्ञापन
गदागंज-ऊंचाहार। डलमऊ ट्रांसमिशन से गदागंज और ऊंचाहार के जमुनापुर उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली बंद होने से लोग पेयजल संकट से जूझते रहे। गर्मी व उमस से लोगों बेहाल रहे। आठ घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गदागंज और जमुनापुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आ रही थी। सुबह करीब पांच बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े गांवों की बिजली बंद हो गई। गदागंज, दीनशाह गौरा, स्माइलमऊ, जमुनापुर, किरवाहार, भीलमपुर, अंबारा, ईश्वरदासपुर, बाहरपुर, सरांयभान, गोकना, शहजादपुर, कोटिया चित्रा, मखदूमपुर, सैदलीपुर, किसुनदासपुर, रामचंद्रपुर, रामसांडा, दौलतपुर, नजनपुर, पुरनशाहपुर समेत 200 गांवों की बिजली प्रभावित हो गई। कर्मचारियों ने फॉल्ट की खोजबीन शुरू की गई। गोविंदपुर माधव जंगल के पास लाइन में फॉल्ट मिला। फॉल्ट ठीक होने के बाद दोपहर करीब एक बजे बिजली बहाल हुई।

गदागंज के उपभोक्ता रामसिंह यादव, सुशील कुमार, आशू तिवारी, जमुनापुर के विकास तिवारी, मनीष चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी में भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। शाम को अघोषित कर ली जाती है। दिन में फॉल्ट के चलते बिजली संकट झेलना पड़ता है। गदागंज उपकेंद्र के अवर अभियंता नितेश दुबे ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से बिजली बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें