रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी लालचंद (30) अपने बेटे रौनक के साथ मंगलवार को बाइक से किसी काम से रायबरेली की ओर जा रहा था। हरचंदपुर से कुछ आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में पूरे हंसा मजरे टांडा गांव का रहने वाला लवकुश भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।