फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसयूवी की टक्कर से पिता-पुत्र जख्मी

Mon, 15 Sep 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रनमऊ चौराहे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें फौरन इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जाला गांव निवासी सुखदेव उर्फ फौजी पुत्र जगदीश अपने चार वर्षीय बेटे गौरव के साथ बाइक से चौराहे पर आ रहे थे। तभी रायबरेली के तरफ से आ रही चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।

लोगों ने बताया कि एसयूवी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। वाहन सवार भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें