ताला-मौरावां मार्ग पर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।
सतांव। ताला-मौरावां मार्ग पर खानपुर मोड़ के पास बुधवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज थी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के विशंभर खेड़ा गड़रियन खेरा मजरे खानपुर निवासी बाबूपाल (37) खेती करते थे। शाम पांच बजे रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के तहत ताला गांव में लगने वाली बाजार में खरीदारी करने आए थे।
साथ में बेटा रितेश (8) भी था। शाम करीब सात बजे बाबूपाल खरीदारी करने के बाद बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। ताला-मौरावां मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्र दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी से आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। मौके पर ही बाबूपाल की मौत हो गई, वहीं घायल बेटे को एंबुलेंस से सीएचसी बछरावां ले जाया जा रहा था। रास्ते में बेटे की भी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। इस पर उन्नाव स्थित घर में परिजनों में रोना पीटना मच गया। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही