रायबरेली। जिले में सुहागिनों ने बुधवार को करवाचौथ उल्लास के साथ मनाया गया। पति के दीर्घायु और निरोगी रहने के लिए भूखी, प्यासी रहकर महिलाओं ने व्रत रखा। रात में आसमां में चांद दिखा तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
बेसब्री से इंतजार कर रही महिलाओं ने रात आठ बजकर एक मिनट पर चांद निकलने के बाद अपने चांद का दीदार कर चांद को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। बड़ों व पति का आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ा। लोगों ने पटाखा दगाकर खुशी का इजहार किया।
शहर समेत ग्रामीण इलाकों में करवाचौथ का त्योहार परंपरानुसार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने दिन भर बिना अन्न व जल के व्रत रहकर पतियों की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। देर शाम परिवारीजनों के साथ छतों पर पहुंच गई।
आकर्षक ढंग से रंगोली सजाकर चांद के निकलने का इंतजार करने लगी। रात करीब आठ बजकर एक मिनट बजे चांद निकलते ही खुशी से चहक उठीं। कलश के दीये जलाकर सुहागिनों ने चंद्रमा कीी आरती की और अर्घ्य देकर पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की।
विवाहिताओं ने चांद से अपने पति की सलामती और परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजन के बाद चांद की रोशनी में उन्होंने अपने पति का दीदार किया। करवाचौथ व्रत को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।
इस दौरान विशेषकर नवविवाहिताओं ने व्रत व पूजन को लेकर विशेष उत्साह दिखा। उन्होंने सोलह शृंगार कर पर्व में भागीदारी निभाई। कुछ ने चांद को देखूं, करवाचौथ का व्रत तोड़ूं आदि गीत गाकर भी अपनी भावनाएं जताईं।
इस दौरान पति भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी जीवन संगिनी को उपहार देकर पानी व मिष्ठान ग्रहण कराकर व्रत का पारण कराया।
रायबरेली में बुधवार को मलिकमऊ में चलनी से चांद को देखती सुहागिन।- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में बुधवार को पुलिस लाइंस के पास चलनी से चांद को देखतीं सुहागिनें।- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में बुधवार को प्रभुटाउन में पूजा अर्चना करतीं सुहागिनें।- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में बुधवार को सुपर मार्केट में चलनी से चांद को देखतीं सुहागिनें।- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में बुधवार को मधुबन मार्केट में पूजा करती सुहागिनें।- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में बुधवार को प्रभुटाउन में चलनी में चांद का दीदार करती सुहागिन।- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में बुधवार को चांद देखने के बाद पूजा करती सुहागिन।- फोटो : RAIBARAILY