फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव ताप रहा किसान जिंदा जला

Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आग लगने से हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक किसान जिंदा जल गया। यह घटना उस समय हुई, जब किसान पत्नी के साथ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान कपडे़ में अचानक आग लग गई। उसे जब तक जानकारी होती, आग की लपटें तेज हो गई।
विज्ञापन


किसी तरह उसे आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के द्वंदगढ़ निवासी किसान नन्हकऊ (70) पुत्र रामजियावन रात में सर्दी लगने पर अलाव ताप रहा था।

साथ में उसकी पत्नी रुकाना भी थी। बताते हैं कि इसी दौरान चिंगारी से नन्हकऊ के कपड़ों में आग लग गई। उसे तब जानकारी हुई, जब आग की लपटें तेज हुई। पत्नी रुकाना बाहर भागी और शोरगुल मचाया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक नन्हकऊ 90 फीसदी जल चुका था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि मामला की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें