फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी का पैसा लेने गए किसान को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान को शुक्रवार की रात गोलियों से भून दिया गया। रायबरेली-बाराबंकी जिले के बार्डर पर सुबह किसान का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसान को चार से ज्यादा गोलियां मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर दो जिलों की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
घटनास्थल बाराबंकी जिले का होने के कारण लोनीकटरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की उस समय हत्या की गई, जब वह उधारी का रुपया लेने घर से निकला था। पत्नी ने अज्ञात में पति की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहुदाखुर्द गांव निवासी वेदप्रकाश उर्फ बाबू (35) पुत्र संतराम वर्मा शुक्रवार की रात आठ बजे घर से बहुदा चौराहे के लिए उधार का पैसा मांगने निकला था। देर रात तक घर ना पहुंचने पर पत्नी रोशनी सहित परिवार के छोटे भाई अमित कुमार उर्फ सोना तथा ग्राम प्रधान रामकिशोर सहित ग्रामीणों ने खोजबीन की।
रात करीब दो बजे रात तक खोजबीन के बाद सभी अपने घर चले गए। शनिवार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि बहुदा बॉर्डर से लगभग 500 मीटर दूर मंझूपुर व बाबा पुरवा के मध्य खेतों में शव पड़ा हुआ है और कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल भी खड़ी थी, जिसे कई गोलियां लगी हुई।
आनन-फानन परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर वेद प्रकाश उर्फ बाबू का शव छत विछत अवस्था में पड़ा था। एक गोली सिर पर दूसरी गोली सीने पर मारी गई थी। इसके अलावा अन्य शरीर के हिस्से पर गोली मारी गई।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर बाराबंकी जिले की लोनी कटरा और शिवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल लोनी कटरा थाना क्षेत्र होने के कारण वहां की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
किसान की हत्या से पत्नी रोशनी, भाई सोना व बेटे के आंसू नहीं थम रहे हैं। शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि लोनी कटरा थाने पर मृतक की पत्नी रोशनी ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि किसान को कितनी गोली मारी गई। जांच के बाद ही घटना की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें