फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्यूबवेल पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक किसान की मौत हो गई। उसका शव ट्यूबवेल पर लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी का कहना है कि पति की हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

छतोह गांव निवासी दर्शन सरोज प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद घर से एक किलोमीटर दूर ट्यूबेल पर सोने चला गया। सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गया तो देखा दर्शन सरोज का शव गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देख लोग दंग रह गए। दर्शन की पत्नी फूलकली के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रोते हुए ट्यूबेल की तरफ भागी।
घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे नसीराबाद एसओ रवींद्र सोनकर ने जांच कर घटना की सूचना अधिकारियों को दी। थोड़ी देर बाद सलोन सीओ रामकिशोर सिंह व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये। मृतक की पत्नी फूलकली ने हत्या का आरोप लगाया है कि किसी ने मेरे पति को मार दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दर्शन सरोज की कोई संतान नहीं थी और पति पत्नी दोनों संतान के लिए चिंतित रहते थे। और गांव में किसी से कोई विवाद भी नहीं है। सलोन सीओ रामकिशोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें