बछरावां। महराजगंज-बछरावां मार्ग पर थुलेंडी गांव के पास बृहस्पतिवार रात बाइक और साइकिल सवार लोग टकरा गए। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रसूलपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार (19) व रविराज (18) बाइक से घर जा रहे थे। थुलेंडी गांव के पास साइकिल सवार रसूलपुर गांव निवासी किसान भुल्लन (50), अवधेश (50) सामने से आ रहे थे। थुलेंडी गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया।
चिकित्सक भावेश यादव ने घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां भुल्लन को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।