फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 01 Oct 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। गंगा स्नान कर मंगलवार को लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


भोजपुर गांव के रहने वाले बच्चन सोनी (42) व रामनारायण (55) खेती किसानी करते हैं। मंगलवार सुबह दोनों बाइक से गेगासों गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। बाइक बच्चन चला रहे थे। सरांय बैरियाखेड़ा-भोजपुर मार्ग पर गन्ना कांटा के निकट पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सरेनी ले जाया गया, जहां रामनारायण की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामनारायण ने दम तोड़ दिया। बच्चन हेलमेट लगाए थे, इससे उसकी जान बच गई। मृतक के भाई दुर्गेशचंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रमेशचंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें