फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तालाब में डूबने से किसान की मौत

Sun, 21 Jun 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। भैंसों को नहलाते समय शनिवार को तालाब में डूबने से किसान की मौत हो गई। राजा का पुरवा कोड़र मजरे दहिगांवा गांव निवासी हरीराम (65) खेती करते थे। सुबह करीब 10 बजे रोज की तरह भैंसों को चराने के लिए खेत गए थे। वह तालाब में भैंसों को नहला रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शोर मचाने पर आसपास पशु चरा रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला। परिजन तत्काल उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से किसान की जान गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें