फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसान ने ससुराल में की खुदकुशी

Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। बेनीमाधव सिंह का पुरवा गांव में सोमवार शाम एक किसान ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। हरचंदपुर थाना के कंडौरा गांव निवासी राजू (53) अपनी ससुराल बेनीमाधव सिंह का पुरवा गांव में परिवार के साथ रहते थे। राजू खेती करते थे। सोमवार शाम घर पर कोई नहीं था, उनकी पत्नी खेत गई हुई थी। शाम छह बजे पत्नी घर लौटी।
विज्ञापन


उन्होंने पति राजू का शव छप्पर में लगे बांस से रस्सी के सहारे लटका देखा। राजू की मौत से उनकी पत्नी, बेटे दीपक और बेटियों ज्योति व कोमल गमगीन हैं। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि खुदकुशी का कोई कारण सामने नहीं आया है। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें