फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: परिजनों ने हंगामा कर शव का अंतिम संस्कार रोका

Sat, 10 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। रामनगर मजरे पोरई गांव निवासी होमगार्ड बालकृष्ण (50) के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने शुक्रवार को इन्कार कर दिया। परिजन हंगामा कर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन दो घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए माने। दोपहर बाद डलमऊ श्मशान गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होमगार्ड की मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालकृष्ण का शव बुधवार सुबह घर के पास पेड़ से लटकता मिला था। बालकृष्ण की ट्रैफिक विभाग में तैनाती थी। परिजनों का आरोप था कि पड़ोसियों से नाली विवाद चल रहा था। पडो़सियों की प्रताड़ना से बालकृष्ण ने जान दी है। बेटे अतुल यादव समेत अन्य परिजनों ने सुबह बजे पिता के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। कहा कि पहले मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। परिजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक होमगार्ड ने पेड़ से लटककर जान दी है। कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें